बैतूल| शहर के सबसे बड़े नेहरू पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा अन्य दो गेट हमेशा बंद रहते हैं। सदर निवासी धीरेन्द्र बारस्कर समेत अन्य ने चोपाटी की ओर के गेट खुलवाने की मांग की है। जिससे लोगों को पार्क में आने जाने में परेशानिशं नहीं हो। चौपाटी तक लोग लंबा फेरा लगाकर पहुंचते हैं यदि ये गेट खुल जाते हैं तो वे सीधे पहुंच सकेंगे। इस बारे में नपा सीएमओ सतीश मटसेनिया ने बताया इस ओर ध्यान दिया जाएगा। गेट खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।


