बुरहानपुर | 3 जिले में पंचायत स्तर पर काम कर रहे गौ सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। गौ सेवकों ने कहा सरकार ने प्रशिक्षण तो दे दिया, लेकिन नियमित काम नहीं मिल रहा है। नियमित मानदेय, पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी में भर्ती सहित अन्य मांगों को लेकर गौ सेवकों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। गौ सेवक संघ जिलाध्यक्ष सुभाष मोरे ने बताया प्रदेश में दो हजार से ज्यादा पंचायतों में पशुपालन विभाग ने गौ सेवकों को छह माह का प्रशिक्षण दिया। इसमें एक माह का कुक्कुट पालन, तीन माह का कृत्रिम गर्भधान का प्रशिक्षण दिया गया। सभी काम के लिए परेशान हो रहे हैं।


