भास्कर संवाददाता | बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले में चाकू से हमला करने वाले आरोपियों दीपक बडेल और उसके भाई को थाना गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13 दिसंबर को रात लगभग 8:40 बजे फरियादी कृष्णा आर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र भूषण आर्य मेले में घूम रहा था। इसी दौरान दीपक और कुलदीप नामक आरोपियों ने भूषण आर्य को झूले के पीछे ले जाकर गालियां दी और मारपीट की। इस दौरान कुलदीप ने चाकू से भूषण की पीठ पर वार किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को बैल बाजार स्थित उनके घर से पकड़ा गया। आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। इस कार्यवाही में डीएसपी शैफा हाशमी, उप निरीक्षक पवन कुमरे और अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।


