बड़वानी | विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ एसपी ने इनाम घोषित किए है। इसमें थाना बड़वानी के आरोपी लोदु पिता भाव सिंह वास्कले निवासी खदान मोहल्ला बड़वानी, थाना जुलवानिया के विक्की उर्फ विक्रम पिता भंवर सिंह राजपूत निवासी विद्यानगर परशुराम चौक पुणे महाराष्ट्र, थाना सेंधवा ग्रामीण के देवीलाल पिता राधेश्याम पाटीदार निवासी ग्राम सेमलियाहीरा थाना दलौदा जिला मंदसौर प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी जगदीश डावर द्वारा दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।


