जिनिंग के गोडाउन में अज्ञात कारण से लगी आग

बड़वानी| अंजड़ की चंद्रहास जिनिंग के गोडाउन में रविवार रात 12 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने से हजारों कपास की गठानें जल गई। गोडाउन से आग की लपटें व धुआं उठते देख अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अंजड़ नगर परिषद का फायर फाइटर व पुलिस मौके पर पहुंची। बड़वानी नगर पालिका का फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने पहुंचा। सोमवार सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पाया गया। गठानों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *