खैरागढ़ वन मंडल क्षेत्र के कोपेनवागांव में तेंदुए का शिकार हुआ है। जंगल से लगे खार में करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया है। शिकारी उससे चारों पंजे और जबड़े को काटकर ले गए। वन विभाग की टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिसने पूछताछ की जा रही है। खैरागढ़-डोंगरगढ़ के बीच में कोपेनवागांव मौजूद है। यहां जंगल से करीब 50 मीटर दूसरी पर मैदानी हिस्से में सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ पंकज राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से तेंदुए के चारों पंजे और जबड़े का हिस्सा गायब था। दोपहर में रायपुर से पोस्टमार्टम करने वाले विशेषज्ञों की टीम गांव पहुंची। पीएम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत की वजह करंट सामने आया है। सूरजपुर: बाघ की संदिग्ध मौत, दांत-नाखून भी गायब, शिकार की आशंका सूरजपुर जिले के घुई रेंज में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वन विभाग के अनुसार, मृत बाघ के शरीर पर चोटों के निशान हैं और उसके दांत व नाखून गायब मिले। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बाघ किसी जाल या फंदे में फंस गया था और बाद में शिकारियों ने उसके दांत और नाखून निकाल लिए। 1.5 साल में दो बाघों के शव, एक की खाल मिली, 19 शिकारी गिरफ्त में छत्तीसगढ़ में पिछले करीब डेढ़ साल में दो बाघों की मौत हुई है। एक अन्य बाघ की खाल मिली है। दोनों बाघों की मौतों का राज अब तक नहीं खुला है। हालांकि वन विभाग के उड़नदस्ते ने इस दौरान अलग-अलग इलाकों से 19 शिकारियों का पकड़ा गया।


