जालंधर-लुधियाना-भोगपुर हाईवे पर तीन हादसे आठ वाहन क्षतिग्रस्त, कई वाहनों के टायर फटे

रविवार देर रात और सोमवार अल सुबह जालंधर-लुधियाना और भोगपुरा हाईवे पर तीन हादसों में आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, कई कारों के टायर भी फट गए। इनमें एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी शामिल है। हदासे हाईवे पर गड्ढों के कारण हुआ। हादसों की जानकारी सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंच कर वाहनों को साइड पर करवाकर मामूली रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार दिया। जालंधर-भोगपुर हाईवे पर दो कारें ओवरटेक के चक्कर में क्षतिग्रस्त हो गईं और एक हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक बाल बाल बचा गया। हालांकि उसका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, गोराया-फिल्लौर हाईवे पर गड्ढों के कारण कम से कम पांच गाड़ियों के टायर फट गए। इन खराब वाहनों में कई परिवार भी सवार थे, जिन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे-44 पर बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं अब आम बात हो गईं हैं। खतरनाक स्थिति के बारे में एनएचएआई के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *