आर्य कॉलेज गर्ल्स सेक्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग और मानसिक स्वास्थ्य एनटीएफ के संयुक्त तत्वावधान में योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन विषय पर योग सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन योग प्रशिक्षिका रितु गुप्ता ने किया, जिसमें टीचिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगासन, श्वास तकनीकों और इंटरएक्टिव गतिविधियों के जरिए तनाव कम करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए गए। एसीएमसी के सचिव डॉ. एस.एम. शर्मा ने योग को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का प्रभावी साधन बताया। प्राचार्या डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने सभी का धन्यवाद किया।


