गुड़-शक्कर निर्माण की सुरक्षित तकनीकों की दी गई जानकारी

पीएयू के स्किल डेवलपमेंट सेंटर ने पंजाब के किसानों और किसान बीबियों के लिए गुड़-शक्कर और प्राकृतिक सिरका बनाने पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया। इस कोर्स में 54 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सहायक निदेशक (स्किल डेवलपमेंट) डॉ. रूपिंदर कौर ने बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य किसानों को सही और सुरक्षित तरीके से गुड़-शक्कर और गन्ने के रस से प्राकृतिक सिरका तैयार करने की तकनीक सिखाना है, जिससे वे बेहतर आय अर्जित कर सकें। कोर्स समन्वयक डॉ. कुलवीर कौर ने कोर्स की महत्ता और स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा कराए जाने वाले प्रशिक्षणों की जानकारी दी। इस दौरान फूड प्रोसेसिंग और इंजीनियरिंग, प्लांट ब्रीडिंग, फूड साइंस, माइक्रोबायोलॉजी और अन्य संबंधित विभागों के विशेषज्ञों ने प्रायोगिक तरीकों से विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की। कोर्स के अंत में डॉ. कमलजीत कौर ने सभी प्रतिभागियों और विशेषज्ञों का धन्यवाद किया और सिखाई गई जानकारी को अपने कार्य में अपनाने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *