उद्यमिता पहल से छात्रों को मिला मार्गदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में एलुमिनाई एसोसिएशन के सहयोग से विद्यालय परिसर में दिल से डीएवी रीयूनियन कार्निवल का आयोजन किया। इस आयोजन में विद्यालय के प्रारंभिक बैचों से लेकर वर्ष 2025 के पास-आउट पूर्व छात्र, वर्तमान विद्यार्थी और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्निवल में गेम स्टॉल, विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल, करियर काउंसलिंग सत्र, विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकसित करने से संबंधित पहल, ऑटोमोबाइल शोकेस, ज्वेलरी एवं फैशन स्टॉल तथा लोकप्रिय ब्रांड्स के फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लाइव संगीत, गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों को लोगों ने पसंद गिया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण डीएवी बीआरएस नगर एलुमिनाई एसोसिएशन द्वारा कक्षा दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मेरिट छात्रवृत्तियों की घोषणा रही। जिसके अंतर्गत प्रत्येक कक्षा से एक-एक विद्यार्थी को निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए चयनित किया जाएगा। सामाजिक सरोकार के अंतर्गत विद्यालय द्वारा नशा-उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष पहल भी की गई। प्रिंसिपल जेके सिद्धू ने कहा कि यह पुनर्मिलन कार्निवल संस्थान के स्थायी मूल्यों और सशक्त पूर्व छात्र जुड़ाव को दर्शाता है। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की समग्र शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *