विधायक ने ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

लुधियाना| साउथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने वार्ड नंबर 37 के एकता मार्ग, हरगोबिंद नगर में एक नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि एकता मार्ग हरगोबिंद नगर के पास जीटीवी स्कूल के इलाके में पीने के पानी की समस्या थी। जो अब दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस इलाके में पीने के पानी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *