प्रेम नगर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी

प्रेम नगर घुमार मंडी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रे कलर की एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पहले एक एसयूवी से टकराई और फिर सीधे चौहान मीट शॉप में जा घुसी। हादसे में दुकान के बाहर खड़ी बाइक, मुर्गियों का जाल और कई गमले भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है। फुटेज में दिखता है कि स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में मोड़ पर पहले एक एसयूवी से टकराती है। नियंत्रण नहीं रख पाने पर वाहन सीधे दुकान से टकरा जाता है। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दुकान मालिक चौहान मीट शॉप के संचालक ने बताया कि घटना में उनकी बाइक टूट गई। कार चालक ने बताया कि वह पिछली गली से कटिंग लेकर आ रहा था और अचानक ब्रेक लगाने की बजाय गलती से एक्सेलरेटर पर पैर रख दिया, जिससे कार बेकाबू हो गई। बाद में चालक ने हुए नुकसान की भरपाई करने पर सहमति जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *