मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 18 परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 11 भर्ती, 5 एंट्रेंस और 2 शिक्षक पात्रता परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षाएं 10 फरवरी से अक्टूबर 2026 के बीच होंगी। जनवरी 2026 में होने वाली तीन भर्ती परीक्षाएं जिनके नोटिफिकेशन 2025 में जारी हो चुके हैं, इस कैलेंडर में शामिल नहीं की गई हैं। इस बार किसी भी भर्ती में पदों की संख्या नहीं बताई गई है। परीक्षा तिथि का भी उल्लेख नहीं है। 1. पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती फिर शेड्यूल में…
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी की खबर है। परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित।
2. उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता को जगह नहीं
इस बार उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को 2026 के कैलेंडर में फिर जगह नहीं मिली। हालांकि माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षाएं शामिल की गई हैं।
3. पिछले साल के कैलेंडर में 19 परीक्षाएं थीं, जिनमें 14 भर्ती परीक्षाएं थीं। इसके मुकाबले 2026 में भर्ती परीक्षाएं घटकर 11 रह गई हैं।


