रांची | जमीन का नेचर बदलकर दूसरे को बेचे जाने के मामले में पीड़ित ओम प्रकाश रविता के आवेदन के आधार पर गुरूवार को कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 6 कट्टा 12 छटाक 19 वर्गफीट का नेचर बदलकर सामान्य कोटी के व्यक्ति को रजिस्ट्री कर दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


