यूपी की बड़ी खबरें:चंदौली में कुछ मीठा हो जाए…कहकर पत्नी को जहर खिलाया, तोड़ा दम

चंदौली में अवैध संबंधों के शक पत्नी को जहर देकर मार डाला। पति नशे का आदि था। प्रतिदिन पत्नी से विवाद करता था। रविवार को भी शराब पीकर आया। फिर दोनों ने सामान्य रूप से साथ में भोजन किया। इसके बाद पति बोला- मैं शहद लाया हूं। खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए। पत्नी तैयार हो गई। पति पहले से शहद में जहर मिलाया था। पहले पत्नी को ज्यादा खिलाया, फिर खुद हल्का खाया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही अस्पताल ले गए। जहां पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति भर्ती है। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव का है।पढ़ें पूरी खबरें… कानपुर देहात में ब्राजील की महिला पर्यटक की मौत, मथुरा से बंगाल जाते समय बिगड़ी तबीयत; साथी का चल रहा इलाज कानपुर देहात में ब्राजील की महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने दो अन्य विदेशी साथियों के साथ टैक्सी से मथुरा से पश्चिम बंगाल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक कुंभी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुका था। इसी दौरान ब्राजील की महिला यात्री की हालत अचानक गंभीर हो गई। प्रारंभिक तौर पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। महिला को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य विदेशी यात्रियों की घबराहट और सदमे के कारण एक यात्री मार्टिन की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी: पूछा-रुकावट आने पर क्या करें इलाहाबाद की पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कीं। इसका वीडियो डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें रीता बहुगुणा जोशी अपने सहयोगी के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने मन की बात संत के सामने रखी। उन्होंने कहा-आपका दार्शनिक ज्ञान और विचारधारा करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। देशभर के लोग आपके दर्शन के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वयं आप और आपके जैसे अनेक लोग पिछले कई दशकों से देशसेवा में निरंतर लगे हुए हैं। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *