रांची | पुलिस ने गुरुवार को दुर्घटना रोकने आैर ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए जुमार पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक चलानेवालों के अलावा बगैर सीट बेल्ट लगाए कार चलानेवालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। पुलिस ने हाई स्पीड बाइक को रोककर कागजात की जांच की। पुलिस चेकिंग देखकर कई बाइक सवार दूर से ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने वाहन सवार को ट्रैफिक नियमों का पालन कर गाड़ी चलाने की हिदायत दी।


