रांची | नगड़ी के नयासराय रेलवे फाटक के आसपास गुरुवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 10 दुकान और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया,लेकिन काफी संख्या में पुलिस बलों को देखते हुए दुकानदार पीछे हट गए।


