जगतपुरम में जमीन के विवाद में चितरंजन ने चलवाई गोली, केस दर्ज

रांची | कांके स्थित जगतपुरम कॉलोनी में 7 जनवरी की दोपहर हुए गोलीबारी की घटना के बाद बरियातू पुलिस ने जमीन कारोबारी चितरंजन सिंह आैर अमित कुमार सिंह के अलावा 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि एक प्लॉट पर जमीन कारोबारी चितरंजन सिंह दावा पेश कर रहा है। अपना दबदबा बनाए रखने के लिए चितरंजन ने गोली चलवाया है। गोली चलवाने के बारे में किसी को कुछ बताने से उसने मना किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि पूर्व में जमीन कारोबारी अवधेश यादव पर गोलीबारी कराने के मामले में पुलिस चितरंजन सिंह आैर उसकी प|ी व साला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जेल से छूटने के बाद चितरंजन सिंह फिर से जगतपुरम कॉलोनी में अपना दबदबा बनाना चाहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *