रांची | राज्य सरकार ने रोड टैक्स के बकायेदारों को 15 दिनों के अंदर टैक्स बकाया का सेटलमेंट करते हुए भुगतान करने की मोहलत दी है। रांची जिले में 26 जनवरी के बाद पथ कर के बकायेदारों के खिलाफ जांच अभियान चलेगा। बकाये वाले वाहनों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए कार्रवाई की तैयारी की गई है।


