रांची | सैमफोर्ड अस्पताल में इलाजरत लेस्लीगंज की 26 वर्षीय कलिंदा देवी की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने 72 हजार रुपए के लिए शव नहीं दिया। परिजनों ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। शव को छुड़ाने के लिए उन लोगों ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तक से गुहार लगाई, पर उनकी आवाज उन तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने कोई उम्मीद न देख 10 प्रतिशत से अधिक ब्याज पर कर्ज लेकर शव को छुड़ाया। परिजन अवधेश ने बताया कि सात जनवरी को कलिंदा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सांस की तकलीफ थी और कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता और फरहान सिकोह इलाज कर रहे थे।


