रांची| रोस्पा टावर के पास वर्ष 2018 में हुए चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड के बाद पुलिस ने 11 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया आरोपी राशिद अंसारी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद से आरोपी फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। डोरंडा पुलिस को जैसे ही राशिद के बारे में जानकारी मिली, गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दी। मालूम हो कि वर्ष 2018 में रोस्पा टावर के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह होरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने 11 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


