रांची | सदर एसडीआे उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को देर रात हटिया क्षेत्र में भ्रमण करने निकले। इस दौरान सड़क किनारे ठंड से ठिठुरते लोगों को देख उन्होंने गरीबों को कंबल आेढ़ाया। एसडीआे ने पूरे क्षेत्र में सड़क किनारे सोने वालों को कंबल दिया। उन्हें आश्रयगृह जाने की बात कही,लेकिन लोगों ने बताया कि सुबह में काम पर निकलना पड़ता है। इसलिए रात में यहीं सोते हैं।


