रांची | इतिहास संकलन समिति झारखंड, आरयू इतिहास विभाग, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय महिला इतिहासकारों का 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 11 और 12 जनवरी को होने जा रहा है। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुजाता सिंह ने इसकी जानकारी दी। बताया कि यह आयोजन इतिहास विषय की महिला रिसर्चर को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है।


