रांची| स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका स्कूली क्रिकेट ओपन ट्रायल 12 जनवरी को हागा। यह ट्रायल साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया रांची में सुबह 8 बजे से होगा। 29 जनवरी से 3 फरवरी तक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीम झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01-01-2006 अथवा इसके बाद का होना चाहिए। ट्रायल में सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के छात्र भाग ले सकते हैं। ट्रायल लेदर बोल से ली जाएगी। ट्रायल के लिए अपना क्रिकेट किट लेकर आना होगा।


