लोहड़ी से जुड़े गीत गाए और डांस किया

लुधियाना। क्वींस लेडीज ग्रुप ने इस बार लोहड़ी का त्योहार ट्रेडिशनल अंदाज में सेलिब्रेट किया, जहां ड्रेस कोड भी ट्रेडिशनल रखा गया। होस्ट रीत सपरा ने बताया कि इस मौके पर सभी मेंबर्स ने ट्रेडिशनल पंजाबी गाने गाए और डांस किया। त्योहार के उत्साह को बढ़ाते हुए कई तरह के खेल भी आयोजित किए गए। लोहड़ी के मौके पर ग्रुप के सभी मेंबर्स ने पंजाबी ड्रेसेज में पहुंचकर कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। साथ ही, लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें पैनी, रितिका और रीत विजेता रहीं। माहौल को और रंगीन बनाने के लिए लोहड़ी से जुड़े गीत और रीति-रिवाजों को भी जोश के साथ निभाया गया। क्वींस ग्रुप हर महीने किसी खास थीम के साथ पार्टी का आयोजन करता है, जिसमें सभी मेंबर्स उत्साह के साथ भाग लेते हैं। इस बार लोहड़ी का त्योहार सभी के लिए यादगार बना, जहां हर किसी ने एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया और इसे खास बनाया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को समाज में संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *