मोतीसागर बांध की नहर का पानी खेतों में भर रहा

टोंक| मोतीसागर बांध की नहर में सिंचाई के लिए छोड़ा रहा पानी रात में उपयोग नहीं होने से व्यर्थ बहकर बनास नदी में जा रहा है। इसके साथ ही कई किसानों के खेतों में भरने पर किसानों ने नाराजगी जताई। महुआ निवासी पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, धर्मराज, श्योजी, प्रेम, बाबूलाल, दयाल, रामा आदि किसानों ने बताया कि नहर की महुआ मोरी व अलीपुरा नाला 24 घंटे खुला रहने से महुआ गांव के खेतों में पानी भर रहा है। जबकि नहर में रखवाली को लेकर कार्मिक नियुक्त किए हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *