19 शिक्षकों का सम्मान किया, शिक्षा के महत्व पर डाली रोशनी

टोंक| ऑल इंडिया आइडल टीचर एसोसिएशन द्वारा जाल के कुएं के समीप शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शाइस्ता खान ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 19 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें मौलवी अतहर इस्लामी नुक्त-ए- नजर से शिक्षा के महत्व पर रोशनी डाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एसोसिएशन के राजस्थान प्रेसिडेंट खालिद अख्तर ने संस्थान की गतिविधियों पर रोशनी डाली। कार्यक्रम के अध्यक्ष रियाज़ राना ने भी तालीमी की अहमियत पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में डॉ. रहीम खान ने तकनीकी शिक्षा के नए आयामों से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया। अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रफीउल्लाह खान, नासिर खान अलीगढ, मोहम्मद फहीम आदि मौजूद रहे। सैफ उल्लाह खान, ककराज, अबरार अहमद, बनेठा, इकबाल खान, शहाबुद्दीन टोंक, मौलवी अब्दुर रहमान, टोंक, शमीम बानो, टोंक, मोहम्मद मुतकदीर खान पीपलू, मोहम्मद नाहिद गोल डूंगरी, अब्दुल माजिद खान टोंक, मोहम्मद सगीर खान, अलीगढ़, साबिना आदि सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *