टोंक| नगर परिषद टोंक के वार्ड 54 स्थित हुंदल दास कॉलोनी, मैरिज गार्डन के पीछे सड़क नहीं बनी हुई है। बरसात के बाद सड़क पर अब भी पानी भरा है। इससे कॉलोनीवासियों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी में कचरा संग्रहण वैन नहीं आती है, घर का कचरा खुले में फैंकना पड़ता है। – राजाराम मीणा, टोंक


