सम्मेलन में नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए गुरुदास

बोड़ला| दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 41वां सम्मेलन हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के 9 साहित्यकारों को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें छग प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी का भी सम्मान हुआ। सम्मान पाने वालों में आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के प्रशासनिक विभाग से उपाध्यक्ष डॉ. शरद चोपकर, महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. निधि चोपकर, सरल सरिता, भजन समिति छग से उपाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, ललित ठाकुर, सलाहकार नागेंद्र तिवारी, योग गुरु रश्मि पटेल, ममता वर्मा, कोनिका ठाकुर शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *