महासमुंद। महासमुंद जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम लाफिन कला में पराली जलाने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। बीते सप्ताह भर से खेतों में पराली जलाई जा रही है। इससे खेतों के आसपास रहने वाले लोगांे में आग खेत से घर तक न पहुंचे इसका डर बना रहता है। पर्यावरण प्रदूषण भी हो रहा है। गांव में धुएं के कारण आंखों में जलन की समस्या बनी रहती है। काले जले हुए पैरा भी उड़ कर घरों में फैल जाते है।


