आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर एवं कोच के 2202 पदों पर निकाली गई भर्ती में बैकलॉग बढ़ने के आसार हैं। कारण, आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए म्यूजिक और होम साइंस आदि विषयों के परिणामों के बाद यह भर्ती बेरोजगारों में चर्चा में है। परिणामों के एनालिसिस में सामने आया कि 24 विषयों की इस भर्ती में राजनीति विज्ञान सहित 11 विषयों के लेक्चरर के पूरे पद नहीं भर पाएंगे। केवल फिजिक्स, भूगोल और गणित सहित 10 विषय ऐसे हैं जिनके पद भरे जा सकते हैं। इस भर्ती के विभिन्न विषयों के परिणाम जारी करने का सिलसिला 20 अगस्त से शुरू कर दिया था। पहला परिणाम अंग्रेजी का जारी किया था। 23 सितंबर को राजनीति विज्ञान का परिणाम आया तो भर्ती चर्चा में आ गई। कारण इसमें 225 स्कूल लेक्चरर भर्ती करने हैं, इसमें आयोग को मात्र 6 अभ्यर्थी ही पात्र मिले। इसके बाद खेल कोच के परिणाम में तो एक भी अभ्यर्थी पात्र नहीं मिला। अभ्यर्थियों का कहना है कि पास हुए अधिकतर अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के ही हैं। अभ्यर्थियों ने बताया…क्यों नहीं मिल पा रहे पात्र (रिपोर्ट -आरिफ कुरेशी, अजमेर)


