सितौलिया महोत्सव 14 को, पोस्टर का विमोचन

भीलवाड़ा| माहेश्वरी वुमेंस एंड स्पोर्ट्स क्लब के सितौलिया महोत्सव के पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया। विमोचन अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री ममता मोदानी, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी एवं जिला सचिव भारती बाहेती के सानिध्य में हुआ। 14 जनवरी को सितौलिया महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें माहेश्वरी समाज की 20 टीमें भाग लेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *