सिंधु संस्कार समिति ने काढ़ा वितरण सेवा का उद्घाटन किया

भीलवाड़ा | शहर के बापूनगर शहीद हेमू कालाणी पार्क में सोमवार को निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा इम्युनिटी बूस्टर कैंप लगाया गया। सिंधु संस्कार सेवा समिति के महामंत्री सुरेश सोनी व हरीश मानवानी ने बताया कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक कैंप सुबह 6:15 से 8:15 दो घंटे तक रहता है। सहयोग हेमू कालाणी मॉर्निंग ग्रुप भी करता है। वरिष्ठ समाजसेवी डालूमल सोनी, सुंदरदास मोरवानी, उद्धव दास भगत, गौरव टांक, नरेश जादरा, नरेश रामचंदानी, घनश्याम कृपलानी, डॉक्टर विशाल जेठानी, विरेंद्र चुंडावत, दीपक नैनाणी, हरीश हरजानी, किशोर नथरानी, भगवान रामचंदानी, संजय त्रिवेदी, जितेन्द्र मोटवानी, इंद्रजीत छाबड़ा, दिलीप रावानी, राजकुमार दादवानी, कमल पहलवानी, भगवान पुरगानी, कमलेश जेठानी, नवीन रंगवानी की मौजूदगी में काढ़ा वितरण सेवा का उद्घाटन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *