आर्ट ऑफ लिविंग का हरिनाम संकीर्तन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गुणगान

भास्कर न्यूज|लुधियाना आर्ट ऑफ लिविंग लुधियाना चैप्टर की ओर से ज्ञान मंदिर, पीसीटीई कॉलेज कैंप के साथ बद्दोवाल में मुनीश चोपड़ा, राजन मित्तल, अशोक शर्मा की अध्यक्षता में संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या मे भक्तों ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया। हरिनाम संकीर्तन उपरांत मुनीश चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी को सायं 5:30 बजे हर्षिला रिजॉर्ट फिरोजपुर रोड में आर्ट ऑफ लिविंग लुधियाना चैप्टर द्वारा ज्ञान के मोती समारोह का भव्य आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें गुरदेव श्रीश्री रविशंकर जी अपने मुखारविंद से प्रवचन कर भक्तो को निहाल करेंगे। राजन मित्तल ने बताया कि समारोह को लेकर भक्तों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस मौके पर सिद्धार्थ गुप्ता, अंशुमन, हरमन, मनन, सुमित, पुलकित, लावण्या, संध्या, अमन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *