जियो साइंस म्यूजियम को एक साल पूरा, सालभर में देखने आए 1.31 लाख पर्यटक

महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया इमारत में एक साल पहले खुले जियो साइंस म्यूजियम को सोमवार को एक साल पूरा हो गया। केंद्र सरकार के जीएसआई द्वारा संचालित म्यूजियम पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। एक साल में 1.31 लाख पर्यटकों ने आकर म्यूजियम को निहारा। इस म्यूजियम से निगम की आय में भी इजाफा हुआ है। अभी तक 26.31 लाख रुपए का रेवेन्यू निगम के खाते में आ चुका है। भूविज्ञान के क्षेत्र में 175 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत रखने वाला भारतीय भूविज्ञान सर्वेक्षण (GSI) द्वारा स्थापित जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन 15 दिसंबर को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। म्यूजियम को दो प्रमुख गैलरियों में विभाजित किया गया है, जहाँ पृथ्वी की उत्पत्ति, भूवैज्ञानिक प्रक्रियाएं तथा आदिम जीवन से मानव विकास तक की यात्रा को रोचक एवं शैक्षणिक रूप में प्रदर्शित किया गया है। इसको लेकर एक कार्यक्रम सोमवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि आयुक्त संघ ​प्रिय रहे। उन्होंने कहा कि जियो साइंस म्यूजियम ग्वालियर आज न केवल ज्ञान का केंद्र है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान से जोड़ने की एक प्रेरणादायक पहल भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *