धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, 3 लैम्पस का उद्घाटन; 40 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य

गुमला|जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में आज जिले के सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं को 0–5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नए आधार पंजीकरण हेतु चाइल्ड एनरोलमेंट क्लाइंट का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सैफुल्ला अंसारी, डीपीओ , गुमला द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैन, ऑपरेटर लॉगिन सहित प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया गया। बताया कि वर्तमान में जिले की 8 महिला पर्यवेक्षिकाओं का टैब आधारित चाइल्ड एनरोलमेंट क्लाइंट में ऑनबोर्डिंग पूर्ण कर ली गई है, जिससे बच्चों के आधार पंजीकरण कार्य में तेजी आएगी। भास्कर न्यूज|चैनपुर चैनपुर प्रखंड में सोमवार को खरीफ विपणन मौसम के तहत धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन लैम्पस केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिन तीन केंद्रों की शुरुआत की गई, उनमें बरवेनगर, कुरुमगढ़ और छिछवानी लैम्पस शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता, जिप सदस्य मेरी लकड़ा, उप प्रमुख प्रमोद खलखो और अंचल निरीक्षक नरेन्द्र सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रखंड में 40 हजार क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1,478 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करा लिया है। अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।किसानों को अपने नजदीकी लैम्पस में जाकर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अद्यतन जमीन की रसीद और मोबाइल नंबर जमा करना होगा। जिससे उनका रजिस्ट्रेशन पूरा हो सकेगा।उन्होंने बताया कि किसानों को धान का मूल्य 24.50 रुपए (प्रति किलो) दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसानों को सरकार द्वारा देय बोनस का लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर कुरुमगढ़ लैप्स में उपस्थित जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा एंव कुरुमगढ़ थाना प्रभारी मोहन कुमार ने भी किसानों को जागरूक किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान अपनी उपज औने-पौने दाम पर निजी खरीदारों या बिचौलियों को न बेचें। लैम्पस में धान बेचने पर उन्हें सही वजन के साथ-साथ निजी बाजारों से बेहतर कीमत और अतिरिक्त बोनस का लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि सोमवार से प्रखंड के विभिन्न लैम्पस केंद्रों में धान की खरीदारी शुरू हो चुकी है। जिन किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है वे लैम्पस केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज बेच रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से छिछवानी लैंपस अध्यक्ष महेश साहू, करूमगढ लैंप्स सचिव नवीन प्रकाश आईन्द, बीटीएम राजेंद्र तिर्की के साथ सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे। गुमला| सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र के खरका पुल के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों की पहचान डेवडीह निवासी विजय उरांव (20), करमपा उरांव (22), जारी उरांव (25) के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि वो किसी काम से बाइक से खरका की ओर थे। उसी दौरान रास्ते में बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे तीनों घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *