जयपुर सेफ लैंडिंग पॉइंट:दिल्ली की 6 उड़ान जयपुर डायवर्ट, सीएम का हेलीकॉप्टर अटका तो आगरा भेजा

सीजन में पहली बार सोमवार को कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं होने के कारण 6 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। जयपुर पहुंची इन उड़ानों में 2 इंटरनेशनल, 4 घरेलू फ्लाइट्स और 1 नॉन-शेड्यूल्ड चार्टर फ्लाइट शामिल थी। इंटरनेशनल फ्लाइट्स स्पाइसजेट की थीं, जिनमें दुबई-दिल्ली और बैंकॉक-दिल्ली रूट की थी। घरेलू उड़ानों में अकासा की दो बेंगलूरु-दिल्ली, एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट और एक चार्टर शामिल था। चार्टर हैदराबाद से दिल्ली जा रहा था, जिसमें आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के पुत्र सहित अन्य यात्री थे। स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर करीब 2.30 से 3 घंटे तक रुकना पड़ा, जबकि अन्य उड़ानें 2 से 3 घंटे के ठहराव के बाद मौसम सुधरने पर दिल्ली के लिए रवाना हुईं। सभी डायवर्ट फ्लाइट्स सुबह करीब 11:45 बजे तक वापस दिल्ली रवाना हो गईं। पूंछरी का लौठा जा रहे थे सीएम, कोहरे से लैंड नहीं हो सका हेलिकॉप्टर जयपुर से पूंछरी का लौठा दर्शन के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर कोहरे के कारण लैंड नहीं हो सका। हेलीकॉप्टर को आगरा एयरपोर्ट डायवर्ट किया। मौसम में सुधार होने पर दोपहर 1 बजे सीएम पूंछरी का लौठा रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पत्नी गीता शर्मा और पुत्र अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *