बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी में सोमवार रात एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर बिजुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अज्ञात हमलावर ने बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा। पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। संदिग्ध से पूछताछ जारी बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल आजाद के रूप में हुई है। अब्दुल आजाद बकरी चराने का काम करते थे। उनका गांव में एक व्यक्ति के साथ बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। अब्दुल आजाद का शव उसी व्यक्ति के घर के पीछे मिला है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


