नारनौल में महिला की शिकायत पर दहेज का मामला दर्ज:राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले पति, सास व ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

महेंद्रगढ़ जिले के थाना निजामपुर क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। गांव बामनवास नो निवासी पूजा की शिकायत पर पुलिस ने उसके झुंझुनूं जिला के तहसील बुहाना के गांव सुलताना अहीर निवासी पति दीपक, सास सुमन और ससुर बलवंत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 1 जुलाई 2021 को दीपक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने 2.51 लाख रुपए नकद, मोटरसाइकिल, जेवरात व घरेलू सामान दिया था, जबकि करीब 13 लाख रुपए शादी समारोह में खर्च किए गए। शादी के बाद एक बेटी प्रियांशी का जन्म 12 जनवरी 2022 को हुआ। कई बार पंचायत कर हुआ समझौता आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज को कम बताकर चार पहिया वाहन, 5.51 लाख रुपए नकद और सोने के जेवरात की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पूजा के साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और भूखा रखने जैसे अत्याचार किए गए। कई बार पंचायत के माध्यम से समझौता कराया गया, लेकिन आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। घर से बाहर निकाल दिया पीड़िता के अनुसार 30 नवंबर 2024 को आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, सभी जेवरात और कीमती कपड़े छीन लिए तथा बच्ची को उससे अलग कर दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। समझाैता नहीं होने पर मामला दर्ज मामला पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां से इसे मिडिएशन सेंटर नारनौल भेजा गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को थाना निजामपुर में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 406, 506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *