सीहोर में 4.3 डिग्री तापमान, घना कोहरा छाया:कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगाने के निर्देश दिए

सीहोर जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी नगरीय निकायों और बड़ी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। इसका उद्देश्य निराश्रित, जरूरतमंद और यात्रियों को ठंड से राहत देना है। कलेक्टर ने कहा कि अलाव के लिए पर्याप्त ईंधन की उपलब्धता बनी रहे, ताकि लोग पूरी रात और सुबह के समय भी सुविधा पा सकें। मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सीहोर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ से सर्द हवाएं मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो रही है। इससे सर्द हवाएं मध्य प्रदेश में आ रही हैं और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। उन्होंने मावठे (शीतकालीन वर्षा) की संभावना भी जताई, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। कोहरा और लगातार ठंड का असर सीहोर जिले में लगातार दूसरा दिन घना कोहरा छाया रहा। लगभग एक माह पहले ठंड ने दस्तक दी थी, जिसके बाद से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *