कोटपूतली में ट्रांसपोर्ट व्यापारी का अपहरण; VIDEO:ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की, गर्दन पकड़ कर ले गए; बावल के पास छोड़कर भागे बदमाश

राजस्थान के कोटपूतली जिले में सोमवार देर रात एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने पहले व्यापारी के कार्यालय में तोड़फोड़ की और फिर उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। खेमजी मोटर्स के मालिक का अपहरण कोटपूतली डीएसपी राजेंद्र बुरडक ने बताया कि हाईवे पर डेंटल कॉलेज के पास स्थित खेमजी मोटर्स के कार्यालय में तोड़फोड़ और उसके मालिक भीम सिंह शेखावत के अपहरण की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी ने बताया कि बदमाश गाड़ियों में भरकर आए थे उन्होंने ट्रांसपोर्ट ऑफिस में तोड़फोड़ की फिर मालिक का अपहरण करके हरियाणा की तरफ ले गए। जिसके बाद हरियाणा पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। पुलिस ने बावल के पास से छुड़ाया पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट व्यापारी को देर रात बावल के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार दिन पहले भी हुआ था एक व्यापारी का अपहरण उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले भी कोटपूतली कस्बे में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण किया गया था। उस मामले में पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश डीलर को नीमकाथाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि, चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरे व्यवसायी के अपहरण की इस घटना ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *