बाइक चढ़ाकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शराब के नशे में युवक पर चढ़ाई थी बाइक, बाइक को भी किया गया जब्त

भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में शराब के नशे में एक युवक पर बाइक चढ़ाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी राहुल उर्फ सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुम्हेर गेट पर अंसार नाम के युवक पर बाइक चढ़ाकर हमला किया था। वहां मौजूद एक युवक ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की, और उसे आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। 13 दिसंबर की है घटना अंसार निवासी बड़ा मोहल्ला ने बताया कि घटना 13 दिसंबर की है। मैं अपने दोस्त मनोज खंडेलवाल के साथ घर के किसी काम से गया था। देर शाम जब मैं अपने घर का काम ख़त्म कर करीब 8 बजे वापस आ रहा था तो, तभी कुम्हेर गेट मुझे और मेरे दोस्त को दो लोगों ने पकड़ लिया। दोनों ने शराब पी हुई थी। दोनों बेवजह हम दोनों दोस्तों से गालियां देने लगे। बाइक चढ़ाकर मारने की कोशिश जब अंसार ने उन्हें गाली देने से रोका तो, उसमें से एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया। दूसरे व्यक्ति ने मेरी गर्दन दबाने की कोशिश की इतने में अंसार को दोनों शराब पिए हुए व्यक्तियों ने नीचे गिरा दिया। तभी दोनों व्यक्तियों ने अंसार की पिटाई करना शुरू कर दिया। उसके बाद उसमें से एक व्यक्ति ने अंसार के ऊपर बाइक चढ़ाने की कोशिश कि दोनों ने अंसार के ऊपर आत्मघाती हमला किया है। हमले करने वाले व्यक्तियों का नाम बबलू और सिद्धू है। आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ जारी कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि अंसार नाम के युवक ने घटना को लेकर शिकायत दी थी। जिसके बाद आज सुबह ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *