बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन जैसलमेर के संक्षिप्त दौरे के बाद मंगलवार को मुंबई लौट गए। वे सोमवार को एक विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन के बेटे की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए थे। यह आयोजन पूरी तरह निजी रखा गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए। ऋतिक रोशन का जैसलमेर प्रवास केवल एक दिन का रहा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मंगलवार सुबह जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्होंने मुंबई के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर उनका एयरपोर्ट लुक की बहुत चर्चा हो रही है। सफ़ेद कैप और हुडी में वे बेहद आकर्षक लग रहे थे। लोगों में उनके साथ सेल्फी लेनी की होड़ मची। लेकिन वे सीधे एयरपोर्ट में घुसे और चार्टर से मुंबई लौट गए। जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक अभिनेता ऋतिक रोशन के एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने के लिए जमा हो गए। अभिनेता की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते ऋतिक रोशन सीमित समय में ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर सीधे प्रस्थान क्षेत्र की ओर रवाना हो गए। जैसलमेर में अपने प्रवास के दौरान ऋतिक रोशन सम रोड स्थित प्रसिद्ध लग्जरी होटल सूर्यगढ़ में ठहरे थे। यह होटल अपनी भव्य राजस्थानी वास्तुकला, शाही अंदाज और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे, उद्योगपति और विदेशी मेहमान यहां ठहर चुके हैं। अभिनेता के ठहरने के दौरान होटल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट लुक रहा चर्चा में एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन का लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। उन्होंने यात्रा के दौरान कैजुअल और आरामदायक पहनावा चुना था। उन्होंने काले रंग की जिपर हुडी पहनी हुई थी, जिसके नीचे एक साधारण टी-शर्ट थी। निचले वस्त्र के रूप में उन्होंने हल्के नीले रंग की डेनिम जींस पहनी थी, जो ढीली और आरामदायक फिट में थी। पैरों में सफेद रंग के स्पोर्ट्स शूज़ और सिर पर सफेद बेसबॉल कैप ने उनके लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बना दिया। यह एयरपोर्ट लुक उनके प्रशंसकों को खासा पसंद आया। बॉलीवुड की पहली पसंद बना जैसलमेर पिछले कुछ वर्षों में जैसलमेर बॉलीवुड सितारों और हाई-प्रोफाइल हस्तियों की पसंदीदा जगह बनकर उभरा है। यहां की सुनहरी रेत, ऐतिहासिक जैसलमेर किला, प्राचीन हवेलियां और समृद्ध लोक संस्कृति देश-विदेश के लोगों को आकर्षित करती है। बड़े फिल्मी सितारे यहां निजी समारोहों, डेस्टिनेशन वेडिंग और छुट्टियां बिताने के लिए अक्सर आते रहते हैं। ऋतिक रोशन को बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन और बेहतरीन अभिनेता के रूप में जाना जाता है। वे इससे पहले भी राजस्थान की संस्कृति, विरासत और मेेहमाननवाजी की सराहना कर चुके हैं। जैसलमेर जैसे ऐतिहासिक शहर में उनकी मौजूदगी से न केवल स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में उत्साह बढ़ता है, बल्कि पर्यटन को भी अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा मिलता है। ये खबर भी पढ़ें। ….. जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन:सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं, फैंस ने ली सेल्फी बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को जैसलमेर एयरपोर्ट पर देखा गया। वे एक विशेष चार्टर विमान से जैसलमेर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन एक बिजनेस मैन के बेटे की सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसलमेर आए हैं। यह निजी कार्यक्रम एक रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया और लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़े। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते ऋतिक ने सीमित समय में ही एयरपोर्ट से बाहर निकलकर होटल की ओर प्रस्थान किया। (खबर पढ़ें)


