देवास में डंपर ड्राइवर की मौत:प्रेशर चेक करते समय ढलान पर खड़ा वाहन आगे बढ़ा, युवक चपेट में आया

देवास जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हादसे में डंपर ड्राइवर की मौत हो गई। वाहन का प्रेशर चेक करते समय ढलान पर खड़ा डंपर आगे बढ़ गया और चालक उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ गिट्टी खदान निवासी अरविंद पिता संतोष पवार (22) रोज की तरह सुबह वाहन चलाने से पहले डंपर का प्रेशर चेक कर रहा था। इसी दौरान वह जांच के लिए डंपर के नीचे उतरा। बताया जा रहा है कि वाहन ढलान पर खड़ा था और हैंडब्रेक नहीं लगा होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया, जिससे अरविंद उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अरविंद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में मातम पसर गया। मृतक के भाई ने बताया कि अरविंद अविवाहित था और डंपर चलाने का काम करता था। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *