टीकमगढ़ में मौसम बदला, निकली तेज धूप:शनिवार तक साफ रहेगा आसमान, रविवार को छाएंगे बादल, गिरेगा पारा

टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटों के भीतर मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। सोमवार को जहां दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई थी, वहीं मंगलवार सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप खिली हुई है। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री से घटकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, रात का तापमान 8.9 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार सुबह से धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान दिन का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आगामी रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जो घटकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बच्चे और बुजुर्ग सावधानी बरते सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला ने ठंड के प्रभाव को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि सुबह जल्दी घर से बाहर निकलने से बचें और धूप निकलने पर ही बाहर जाएं। शाम को भी गर्म कपड़े पहनकर ही निकलने की सलाह दी गई है। किसान कमलेश लोधी ने बताया कि वर्तमान मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। रात में गिरने वाली ओस से फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जबकि दिन की धूप उनकी वृद्धि के लिए बेहतर साबित हो रही है। मौसम विभाग ने दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में घना कोहरा छाने और हल्की बारिश (मावठा) होने की संभावना भी जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *