चोरी की बाइक सहित पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 5 और बाइकें बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने चोरी की बाइक सहित पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 5 और चोरी के बाइकों को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह निवासी कोट खालसा के रूप में हुई है। एसीपी नॉर्थ मनिंदर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को एसएचओ रोबिन हंस ने ए-ब्लॉक में नाकाबंदी के दौरान आरोपी को चोरी की बाइक के साथ काबू किया था। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 5 चोरी की बाइकों को बरामद किया। आरोपी व्हीकल चोरी करने का आदी है और शहर में बाइक चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपी के खिलाफ पहले से थाने में केस दर्ज है। आरोपी से पूछताछ अभी भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *