2 तोला सोना और 1.35 लाख चोरी के मामले में केस

अमृतसर | थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने घर से दो तोला सोना और 1.35 लाख रुपए चोरी करने के मामले में 6 दिन के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह निवासी दशमेश नगर ने बताया कि वह करियाना की दुकान करता है। 3 जनवरी शाम 6 बजे वह और उसकी पत्नी अमरीक कौर अपनी दुकान में थे। अपने घर के दरवाजे को सिर्फ बंद किया था, उसे लॉक नहीं लगाया था। जब रात 11 बजे दुकान बंद करके वापस घर आए तो पता चला कि घर में चोरी की वारदात हो गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से नकदी और सोने के गहने व जरूरी कागजात चोरी कर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *