पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह दिखेगी हल्की धुंध:पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से छाएंगे बादल; 11-12 दिसंबर को बारिश की चेतवानी जारी

पंजाब व चंडीगढ़ में आज कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। लेकिन जल्द ही इलाके में बादल छाएंगे और बारिश के आसार भी बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार कल की तुलना में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.2°C दर्ज किया गया, जो कि भटिंडा में रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के सभी जिलों में आज हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, आज बादल छाने का अनुमान भी है। जिसके बाद हीट लॉकी की स्थिति बनेगी, रात के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। लेकिन 12 दिसंबर के बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ भी हुआ एक्टिव मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान की तरफ एक्टिव हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के उमांशंकर दास के अनुसार, जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी एशिया से आने वाली नमी से टकराएगा तो उत्तर भारत में बादल छाएंगे और 11-12 दिसंबर को बारिश के आसार बनेंगे। इस दौरान लोगों को धुंध से भी राहत मिलेगी। चंडीगढ़-पंजाब में मौसम का अनुमान- चंडीगढ़- सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, दोपहर मौसम साफ रहेगा। तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, दोपहर मौसम साफ रहेगा। तापमान 5 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, दोपहर मौसम साफ रहेगा। तापमान 5 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, दोपहर मौसम साफ रहेगा। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, दोपहर मौसम साफ रहेगा। तापमान 6 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, दोपहर मौसम साफ रहेगा। तापमान 8 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *