इंडियन आइडल विनर सलमान के स्टेज शो में बवालए,VIDEO:नूंह में छेड़छाड़ पर लेडी डांसर असमीना मेवाती दीवार कूद कर भागी; युवक को लाठी-डंडों से पीटा

हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोह में स्टेज शो के लिए बुलाए गए इंडियन आइडल विनर सलमान अली के प्रोग्राम में जमकर बवाल हो गया। सोमवार की देर रात हुए इस प्रोग्राम में फेमस सिंगर भूमिका मलिक के अलावा मेवात की मशहूर डांसर असमीना भी शिरकत कर रही थीं। मेवाती स्थानीय महिला डांसरों को भी बुलाया गया था, जिन पर लोग रुपए उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और लेडी डांसरों से छेड़छाड़ कर दी। इससे वहां सुरक्षा के लिए मौजूद युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया और स्टेज पर ही गिराकर लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। हुल्लड़बाजी और हंगामा देख डांसर असमीना ने भी दीवार कूद कर जान बचाई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान अली परफोर्म करते, स्टेज पर युवक को लाठी डंडों से पीटते और डांसर असमीना दीवार से कूदकर भागती नजर आ रही है। सिंगर सलमान अली के स्टेज शो के PHOTOS… कैसे हुआ स्टेज शो में बवाल, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… सिंगर सलमान अली ने गाना गया, डांसरों ने लगाए ठुमके
जानकारी के अनुसार नूंह जिले के गांव पल्ला में दो से तीन दिन पहले इलियास के लड़के की शादी हुई थी। शादी की खुशी में सोमवार की रात मेवाती महिला डांसरों को बुलाया गया था। साथ ही सुरों के सरताज इंडियन आइडल विजेता सलमान अली को भी कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम में जहां महिला डांसरों ने मेवाती गानों पर जमकर ठुमके लगाए, वहीं सलमान अली ने भी अपने सुरों की छटा बिखेरी। ‘दिल्ली रतन’ से सम्मानित सिंगर भूमिका मलिक भी पहुंचीं
इस कार्यक्रम में भूमिका मलिक भी पहुंची थी, जो फेमस सिंगर हैं। भूमिका देश-विदेश में कई शोज कर चुकी हैं। उन्होंने उदित नारायण, नेहा कक्कड़, और सलमान अली जैसे कई मशहूर सिंगर्स के साथ स्टेज शेयर किया है। वह हिंदी, पंजाबी और बंगाली भाषाओं में गाती हैं और उन्हें ‘दिल्ली रतन’ से सम्मानित किया गया है। मेवाती डांसर असमीना ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया
असमीना मेवाती ने भी स्टेज शो में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मन मोह लिया। बता दें कि असमीना डांस के साथ-साथ मेवाती गाने भी गाती है। नूंह सहित राजस्थान के मेवात इलाके में असमीना की अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक स्टेज प्रोग्राम के असमीना 50 हजार से 1 लाख तक चार्ज करती है। उनका सबसे हिट मेवाती गाना “या 10 रुपया की बात जलेबी ना लायो ना लायो” हुआ है। इसके अलावा फेसबुक पर असमीना को 2 लाख 22 हजार से अधिक लोग फॉलो करते है। यूट्यूब पर उनके 5 लाख 54 हजार से अधिक सब्सक्राइब है। असमीना डांसर को लोग शादी विवाह में स्टेज शो करने के लिए मेवात के लोग बुलाते हैं। युवक की स्टेज पर जमकर धुनाई
सलमान अली ने पहली बार मेवात में मेवाती गाना गया। जिस पर उनके फैन तालियां बजाने लगे और जमकर हुल्लड़बाजी की। कार्यक्रम के दौरान अचानक स्टेज पर एक युवक द्वारा महिला डांसरों के साथ अश्लील हरकत करने की बात सामने आई। जिस पर लोगों ने उक्त युवक की स्टेज पर ही लाठी डंडों से जमकर धुनाई कर दी। पहले भी हो चुका झगड़ा
मामला बिगड़ता देख महिला डांसर असमीना दीवार कूद कर अपनी जान बचाकर भाग की नजर आई। कार्यक्रम आयोजकों ने डांसर को भीड़ से बचा लिया। बता दे कि हाल ही में तावडू के एक गांव में स्टेज प्रोग्राम के दौरान झगड़ा हो चुका है। इसमें महिला डांसरों को पीटा गया था। वहां से भी महिलाओं डांसरों ने भागकर अपनी जान बचाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *