ग्वालियर में आयोजित 101वें तानसेन समारोह के दूसरे दिन की सुरमई शुरुआत ध्रुपद संगीत की तानों के साथ हुई। इसमें वर्षा मित्रा, संजय आफले और संजय देवले ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 3 प्रस्तुतियां हुईं। दूसरी प्रस्तुति हवाईन गिटार पर सुनील पावगी ने दी, जिनके साथ तबले पर सलीम अल्हावाले और गिटार पर साहिब सिंह का जोरदार तालमेल रहा। सुनील पावगी को संगीत के क्षेत्र में मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। पिता पुत्र ने दी एक ही मंच पर प्रस्तुति
कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति सारंगी वादन रही, जिसमें दिल्ली से आए घनश्याम सिसौदिया ने अपनी कला का अनूठा उदाहरण पेश किया। तबले पर इनका साथ दिया बलराम सिसौदिया ने और सारंगी पर उनके साथ श्रीकृष्ण सिसौदिया रहे। घनश्याम सिसौदिया और श्रीकृष्ण सिसौदिया पिता पुत्र है। जिन्होंने एक ही मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा त्रिवेदी ने किया। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में तानसेन समारोह का सीएम ने किया शुभारंभ ग्वालियर में संगीत का महाकुंभ तानसेन समारोह पारंपरिक ढंग से शुरू हो गया है। सोमवार सुबह समारोह में हरिकथा, मिलाद, शहनाई वादन और चादरपोशी की गई। वहीं शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर इसका औपचारिक शुभारंभ किया। पूरी खबर पढ़ें…


